खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विधियानी स्टेशन रोड स्थित होटल जायसवाल भोजनालय में मारपीट के दौरान होटल मालिक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुकान के सामान की बिक्री और रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में भोजनालय संचालक, उनकी मां और पिता के साथ मारपीट की गई थी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता चिरंजीव लाल जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।