छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को पक्का पोखरा, चीनी मिल तिराहा, मगहर और बालूशासन समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी, खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।