छठ पूजा के मद्देनजर डीएम अनुज मलिक और एसपी संदीप कुमार मीना ने तामेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर स्थित पोखरा घाट और बिड़हर घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिले में 15 और 16 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा।