फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा रविवार पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, लगा जाम

धनघटा में महा रविवार पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण आठ बजते बजते उमरिया बाजार से बिडहर घाट तक लंबा जाम लग गया। जाम को हटाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करनी पड़ी। प्रत्येक रविवार को सरयू नदी के बिडहर घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार महा रविवार होने की वजह से श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ हो गई । जिसका परिणाम हुआ कि उमरिया बाजार से बिडहर घाट तक जाम लग गया। जाम में फंसे श्रद्धालु परेशान रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें