छठ महापर्व को लेकर संतकबीरनगर के खलीलाबाद, मेंहदावल, धनघटा समेत कस्बाई बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री और मौसमी फलों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। हालांकि, बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। बाजार में बड़ा डाला 150 से 300 रुपये और केला का एक घौद 100 से 500 रुपये तक बिक रहा है। दुकानदार 250 से 1500 रुपये तक के पूजा सामग्री और फलों के सेट भी उपलब्ध करा रहे हैं।