फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करेंगे तीन प्रचार वाहन

पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन तीनों तहसीलों के विकासखंडों की न्याय पंचायतों में जाकर किसानों को पराली न जलाने और उसके उचित प्रबंधन की जानकारी देंगे। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों और कंबाइन संचालकों पर पर्यावरण क्षति के लिए जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें