सैदनगली-मनोटा मार्ग पर गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्किधाम के निकट धर्मकांटे के पास एक वाहन वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी। यह हादसा शनिवार की शाम पौने छह बजे के करीब हुआ। इस हादसे में गांव रझा के निवासी अजीत (22) और प्रखर व गांव ऐंचोड़ा कंबोह के निवासी शीशपाल (23) घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, असमोली ले जाया गया। जहां अजीत और शीशपाल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रखर की हालत गंभीर देख रेफर किया गया है।