फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के बाबा भगत ने ग्वालियर के शमशेर को हराया

मेला हुजूम में चल रही राष्ट्रीय एकता कुश्ती दंगल में छह कुश्तियां हुईं। जिसमें जम्मू कश्मीर के पहलवान रिजवान गनी की कुश्ती को दर्शकों ने सराहा। दंगल में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवान दमखम दिखा रहे हैं। दंगल की पहली कुश्ती हरिद्वार के पहलवान मनसब और हसनपुर के पहलवान कलवा के बीच रही। जिसमें मनसब ने विजयी प्राप्त की। दूसरी कुश्ती हरिद्वार के पहलवान छोटू और सैफनी रामपुर के पहलवान खलीक के बीच रही। निर्धारित समय तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरी और सबसे रोमांचक कुश्ती जम्मू कश्मीर के पहलवान रिजवान गनी और राजस्थान के पहलवान कटप्पा के बीच रही। आर-पार की इस कुश्ती में रिजवान गनी ने सिर्फ तीन मिनट में ही कटप्पा को चित कर जीत दर्ज की, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें