फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का समापन: यूपीएसएसएफ की प्रदर्शनी और कमांडो सेल्फी पॉइंट ने खींचा ध्यान

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में पांच दिन तक चले 4th UP International Trade Show 2026 का मंगलवार को समापन हो गया। मेले में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी और कमांडो सेल्फी पॉइंट आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। 25 से 29 सितंबर तक चले आयोजन में देश-विदेश से पहुंचे लोगों ने यूपीएसएसएफ के स्टॉल पर सुरक्षा उपकरणों और तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली। आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ की ओर से लगाए गए स्टॉल पर बल की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। यहां BDDS (Bomb Disposal & Detection System), AS Check उपकरण, आधुनिक CZ SCORPION SMG समेत विभिन्न सुरक्षा एवं तकनीकी उपकरण रखे गए थे। आगंतुकों ने इन उपकरणों को देखा और यूपीएसएसएफ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर मौजूद यूपीएसएसएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों के साथ विदेशी आगंतुकों ने भी प्रदर्शनी में रुचि दिखाई। कमांडो सेल्फी पॉइंट पर जुटी भीड़ यूपीएसएसएफ की ओर से पहली बार बनाए गए विशेष कमांडो सेल्फी पॉइंट पर पूरे आयोजन के दौरान लोगों की भीड़ रही। अत्याधुनिक सुरक्षा गियर और उपकरणों से लैस महिला एवं पुरुष कमांडोज के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए बच्चों, युवाओं, परिवारों और विदेशी आगंतुकों में उत्साह नजर आया। कई लोग अपनी बारी के लिए कतार में भी खड़े रहे। सेनानायक ने किया स्टॉल का निरीक्षण आयोजन के दौरान 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ के सेनानायक डॉ. एमपी सिंह (आईपीएस) ने यूपीएसएसएफ के स्टॉल और कमांडो सेल्फी पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके मार्गदर्शन में यूपीएसएसएफ कर्मियों ने आगंतुकों को प्रदर्शित उपकरणों और बल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा बल और आमजन के बीच संवाद का माध्यम पांच दिवसीय ट्रेड शो में यूपीएसएसएफ की प्रदर्शनी के जरिए लोगों को प्रदेश की आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी क्षमता से परिचित होने का अवसर मिला। वहीं कमांडो सेल्फी पॉइंट के जरिए आम लोगों की सुरक्षा बल के कर्मियों और उनकी कार्यशैली के प्रति रुचि भी देखने को मिली। आयोजन के समापन के साथ यूपीएसएसएफ की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी भी समाप्त हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें