ताजपुर बेहटा गांव में नारकोटिक्स टीम और थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में अफीम के चार पैकेट लेकर जा रहे थे। पुलिस ने संबंधित विभाग की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों का चालान कर अदालत में पेश किया।