फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए सपा : जमाल सिद्दीकी

ऑल इंडिया दरगाह कमेटी के चेयरमैन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी से आजम खां को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आजम खां के संघर्ष, राजनीतिक अनुभव और जनाधार का सम्मान करना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना मुस्लिम समाज के दिलों पर लगे जख्मों पर मरहम लगाने जैसा होगा। रविवार को रामपुर प्रवास पर पहुंचे जमाल सिद्दीकी ने कहा कि आजम खां ने पार्टी को मजबूत करने के लिए लंबा संघर्ष किया है। उनके कठिन दौर में पार्टी नेतृत्व की भूमिका को लेकर मुस्लिम समाज में निराशा है। समाज को केवल चुनाव के समय याद करना उचित नहीं है। उसे राजनीतिक सम्मान और नेतृत्व में हिस्सेदारी भी मिलनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले तेलंगाना के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें