कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान के मद्देनजर एसपी अनिल कुमार सिंह ने घाटमपुर स्थित कोसी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर की गई व्यवस्थाओं और पुलिस सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।