फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पारण

रायबरेली में छठ महापर्व के अवसर पर रायबरेली में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। जिले के विभिन्न घाटों, विशेषकर सई नदी तट पर, व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। सोमवार सुबह सुर्यदेव को अर्घ्य देकर पर्व का परायण किया गया। रविवार की शाम को, रायबरेली के राजघाट स्थित सई नदी तट पर आस्था का ऐसा नजारा दिखा, जहां रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते घाट, पूजा के सूप में सजे फल और फूल, और पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देतीं व्रती महिलाएं दिखाई दीं। पारंपरिक छठ गीतों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया था। महिलाओं ने विधिविधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सोमवार को सुबह सूर्य के उगते ही व्रती महिलाओं ने उनको अर्घ्य देकर सुख समृिद्ध की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें