फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क हादसे में अमरोहा में युवक की मौत, घर आया शव

ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे बाबा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी विकास (22) की अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना के समय वह बाइक से अपने अज्ञात साथी के साथ नोयड़ा जा रहा था। रविवार की सुबह शव गांव पहुंचा तो, परिजन आक्रोशित हो गये और बाबा पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने मामले में एफआईआर दर्ज होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक, विकास पेशे से किसान था। उनके बचपन में ही मां भगौती देवी की मौत हो गई थी। वह अपने बाबा वीरेंद्र कुमार के साथ अपने पैतृक गांव पूरे चांदन मजरे सवैया राजे में रहते थे। जबकि पिता उनकी सौतेली मां उर्मिला के साथ पूरे बाबा गांव में ही रहते हैं। 15 दिन पहले वह अपनी बाइक से नोएडा साथियों के पास गये थे। शुक्रवार को वह बाइक से साथियों के साथ लखनऊ हाइकोर्ट आये थे। वापस से नोएडा जाते समय अमरोहा में सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचने के बाद उनके पिता ने बाबा पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो, गांव वाले आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने पहले हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ गये। हालांकि बाद पुलिस के जांच कराने के आश्वासन पर परिजन मिन गये और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवक मौत सड़क दुघर्टना होने की जानकारी हुई। पिता ने बाबा के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई अमरोहा पुलिस करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें