फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेसी गदगद, सपा की निगाह शीर्ष नेतृत्व पर टिकी, 181 सीटों की सूची में रायबरेली की सभी सीट कांग्रेस ने मांगी

कांग्रेस ने 181 सीटों की जो सूची सपा नेतृत्व को सौंपी गई है। इसमें रायबरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस ने दावा किया है। साथ ही अमेठी की सीटों को भी सूची में शामिल किया गया है। इस निर्णय से कांग्रेसी तो गदगद हैं लेकिन सपा का कहना है कि वोटबैंक की बात की जाए तो सपा कांग्रेस से आगे हैं। हालांकि जो निर्णय शीर्ष नेतृत्व का होगा उसे माना जाएगा। कांग्रेस ने शीर्ष नेतृत्व ने जैसे ही विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सूची सपा नेतृत्व को दी। उसके बाद से सियासी खेमों में गर्माहत बढ़ गई। सपा नेताओं का मानना है कि सभी सीटों की मांग यदि कांग्रेस कर रही है तो उसे अपना वोटबैंक भी देखना चाहिए। 2017 में भी गठबंधन हुआ था, उस दौरान भी कांग्रेस को वोटबैंक कितना था। सबके सामने आ गया था। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी का कहना है कि यहां पर सीटों की बात नहीं है। देश की बात है।जिस तरह देश में बंदरबांट किया जा रहा है। यह लड़ाई उसकी है। आज महिलाओं, नौजवानों और किसानों के हक की लड़ाई है। किसान आत्महत्या पर मजबूर है। हालांकि जिस तरह सपा और कांग्रेस का गठबंधन होना है, उसमें कांग्रेस को भी समझौता करना पड़ेगा कि हम किन सीटों पर जीत सकते हैं। किसी प्रकार की कोई जिद नहीं होनी चाहिए। एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि देश और संविधान को बचाना है। रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ जरूर कहा जाता है लेकिन वोट बैंक देखा जाए तो सपा का अधिक है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर का कहना है कि 181 सीटें जो कांग्रेस ने मांगी है, वह जायज हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ने सर्वे कराया है, उसमें 181 सीट जीत की स्थिति में निकल कर आई हैं। इस कारण इन सीटों की सूची सौंपी गई है। सूची में रायबरेली और अमेठी की सभी सीटें मांगी गई हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। राहुल गांधी जिस तरह से मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, उस कारण कांग्रेस का 181 सीट मांगना गलत नहीं है। कांग्रेस का गढ़ रायबरेली और अमेठी हमेशा से रहा है। यह उसी तरह है जिस तरह इटावा और मैनपुरी में सपा मजबूत रहती है।जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केसी शुक्ला ने कहा कि सीटों की जो सूची दी गई है। वह सही है। चुनाव यदि कांग्रेस और सपा मिलकर लड़कर लड़ती है तो जीत तय है। 2007 के बाद सपा का रायबरेली में बढ़ा दबदबा 2007 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दिया जाए तो उसके बाद जितने भी चुनाव हुए सपा का ही दबदबा रहा। सपा मुख्य लड़ाई में रही और जीती। कांग्रेस को संघर्ष करना पड़ा। सपा ने जिस तरह से रायबरेली की जातिगत गणित को समझा और उस पर होमवर्क किया, उसका तोड़ अभी तक भाजपा के पास भी नहीं है। यही कारण है कि मोदी और योगी लहर में भी सपा रायबरेली की विधानसभा सीटों में जीतती रही। 2022 के चुनाव में जब भाजपा अपने उफान पर थी, तब भी सपा ने ऊंचाहार, बछरावां, सरेनी और हरचंदपुर में जीत दर्ज की। एक नजर वोट प्रतिशत पर विधानसभा चुनाव 2022 सदर विधानसभा सीट अदिति सिंह (भाजपा)-44.96 प्रतिशत वोट आरपी यादव (सपा)-41.81 प्रतिशत वोट मनीष चौहान (कांग्रेस)-6.56 प्रतिशत वोट ऊंचाहार विधानसभा सीट मनोज कुमार पांडेय (सपा)-39.15 प्रतिशत वोट अमरपाल मौर्य (भाजपा)-36.00 प्रतिशत वोट अतुल सिंह (कांग्रेस)-4.74 प्रतिशत वोट सरेनी विधानसभा सीट देवेंद्र प्रताप सिंह (सपा)-30.73 प्रतिशत वोट धीरेंद्र बहादुर सिंह (भाजपा)-28.96 प्रतिशत वोट सुधा द्विवेदी (कांग्रेस)-19.83 प्रतिशत वोट हरचंदपुर विधानसभा सीट राहुल राजपूत (सपा)-46.43 प्रतिशत वोट राकेश सिंह (भाजपा)-39.15 प्रतिशत वोट सुरेंद्र विक्रम सिंह (कांग्रेस)-8.15 प्रतिशत वोट बछरावां विधानसभा सीट श्याम सुंदर (सपा)-31.71 प्रतिशत वोट लक्ष्मीकांत (अपना दल)-30.36 प्रतिशत वोट सुशील कुमार पासी (कांग्रेस)-27.42 प्रतिशत वोट सलोन विधानसभा सीट अशोक कुमार (भाजपा)-44.24 प्रतिशत वोट जगदीश प्रसाद (सपा)-43.17 प्रतिशत वोट अर्जुन कुमार (कांग्रेस)-5.77 प्रतिशत वोट

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें