फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सीएचसी में शव फर्श रखने पर परिजनों का हंगामा

लालगंज (रायबरेली)। रालपुर रोड पर गेगासो क्रॉसिंग के निकट सोमवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सीएचसी लालगंज में शव फर्श पर रखे जाने पर नाराज परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान चिकित्सकों से भी परिजनों की नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। हादसे के बाद चालक एसयूवी लेकर भाग निकला। सरेनी पुलिस घटना की जांच कर रही है। सरेनी क्षेत्र के भूप का पुरवा मजरे हैबतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ गोलू (26) पुत्र हरिकिशन सिंह किसी काम के सिलसिले में घर से बाइक से कहीं जा रहे थे। रालपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में ओमप्रकाश का शव फर्श पर रखने को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक ओमप्रकाश को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया था। डॉक्टरों ने स्ट्रेचर पर ही परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में तैनात गार्ड ने शव को स्ट्रेचर से उतारकर फर्श पर रखने के लिए कहा। परिजनों ने कुछ देर रुकने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद डॉ. सत्यजीत और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। ओमप्रकाश गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते थे। इन दिनों घर आए हुए थे। वह माता पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से मां रेखा, बहन पूनम समेत अन्य परिजन गमगीन हैं। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें