फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, जीजा गंभीर घायल, हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

लालगंज (रायबरेली)। रायबरेली रोड पर गोविंदपुर वलौली स्थित एक ढाबे के निकट बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेमरपहा गांव निवासी पुनीत मौर्य (35) पुत्र जगन्नाथ मौर्य अपने साले बिहारी मौर्य (35) पुत्र रामनारायण निवासी गोगमऊ, जनता बाजार के साथ बाइक से सुआखेड़ा गांव में निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे गोविंदपुर वलौली के निकट एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिहारी मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मटक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वह ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता था। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पिंकी और तीन वर्षीय बेटी आशिका, मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सुजीत राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें