फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में ऋतेश्वर जी महाराज बोले- जहां राजनीति से धर्म चलता है वह देश बनते हैं पाकिस्तान और बांग्लादेश

रायबरेली में प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु, प्रेरक वक्ता, कथावाचक और लेखक सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का मंगलवार को खाद एवं रसद मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडे के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जिस देश में धर्मनीति से राजनीति होती है, वह देश विश्व गुरु बनता है लेकिन जिस देश में राजनीति से धर्म चलता है वह पाकिस्तान या बांग्लादेश बन जाता है उन्होंने चंदा चोरी के मामले में कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना थी लेकिन सरकार ने त्वरित कार्रवाई करके अच्छा काम किया है संत और सेना में कोई अंतर नहीं। सरकार ने अयोध्या में सेना को जिम्मेदारी दी है यह भारत सरकार का सबसे सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि एआई का युग आ गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों इसका उपयोग कर रहे हैं लेकिन एआई का प्रयोग अच्छे कार्यों में किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें