फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में रेलवे स्टेशन पर पोर्टिको ध्वस्त, आधुनिकीकरण कार्य जारी

Bhupendra Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 04:43 PM IST

रायबरेली में रेलवे स्टेशन पर आधुनिकीकरण परियोजना के तहत शनिवार को पुराने पोर्टिको को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर में काफी धमक और धूल फैल गई। ध्वस्तीकरण का कार्य सुबह शुरू हुआ। तेज धमक के कारण आसपास की इमारतों में कंपन महसूस किया गया। धूल के गुबार से यात्रियों को परेशानी हुई। बगल में स्थित आरक्षण काउंटर पर बैठे यात्री तुरंत वहां से हट गए। अंदर काम कर रहे आरक्षण कर्मचारी भी सुरक्षा कारणों से बाहर निकलकर दूर टहलने लगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य स्टेशन के विस्तार के लिए आवश्यक है। नए पोर्टिको का निर्माण जल्द शुरू होगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें