फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में डीएम सरनीत कौर ब्रोका और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जयंती पर महापुरुषों को किया नमन

रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने खादी ग्रामोद्योग पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन से हमें सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यक्षेत्र और जीवन में भी इन सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए, ताकि हम इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकें। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उनके जन्मदिवस का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को याद करने और उन्हें जीवन में उतारने का अवसर है। कार्यक्रम में रामधुन का वादन भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें