फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में चेक डेम में मिला युवक का शव

रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहारी स्थित एक चेक डेम में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरचंदपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को सावधानीपूर्वक चेक डेम से बाहर निकाला। पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें