जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार 2026 को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ नगर के उपजिलाधिकारी आशुतोष मिश्रा और यातायात के उपजिलाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। मां बेला देवी धाम में नवरात्र और आगामी त्योहारों के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश भी दिया।