फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: वोटर लिस्ट की गड़बड़ी ने बढ़ाई चिंता, अपने विवरण की स्थिति देखने पहुंचे मतदाता

पीलीभीत सदर विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले सामने आने के बाद लोग अपने वोट की स्थिति जांचने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को शहर के एसएन इंटर कॉलेज, राम लुभाई महाविद्यालय समेत अन्य स्कूल-कॉलेजों में विशेष शिविर लगाए गए। यहां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मौजूदगी में मतदाता सूची में नाम, फोटो और अन्य विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया की गई। एसएन इंटर कॉलेज में तीन बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। यहां प्रत्येक बूथ पर पांच से दस मतदाताओं ने सूची में संशोधन से संबंधित मामले सामने रखे। कैंप में पहुंचे लोग अपने वोट की स्थिति की जांच करने के साथ ही मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का मिलान करते नजर आए। लोगों का कहना था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले उजागर होने के बाद वे अपने वोट की स्थिति जानने के लिए पहुंच रहे हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम और अन्य विवरण सही दर्ज हैं या नहीं। विशेष कैंप के माध्यम से लोगों को सूची में त्रुटियों को दुरुस्त कराने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें