पीलीभीत के बीसलपुर के एक युवक की मौत हो गई। वह उत्तराखंड के किच्छा में रहकर निजी नौकरी करता था। परिजन के अनुसार, बुधवार को रास्ते में एक काला सांप अचानक उसके पैर से लिपट गया। सांप को देखकर युवक घबरा गया। उसने सांप को ईंट से मारने का प्रयास किया, लेकिन सांप वहां से चला गया। इसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि युवक को सांप ने डसा ही नहीं था। डर की वजह से उसकी जान चली गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।