फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: पिपरिया मजरा में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, डीएम ने आधुनिक जिम का किया शिलान्यास

पीलीभीत जिले के पिपरिया मजरा में ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू हुई है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनसहयोग और प्रशासन के सहयोग से प्रस्तावित आधुनिक जिम का शिलान्यास किया। इसके साथ ही संत बाबा सुखदेव सिंह की स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का फीता काटकर शुभारंभ किया। कबड्डी प्रतियोगिता के आगाज के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण पहुंचे। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं और खिलाड़ियों ने भागीदारी की। ग्रामीण परिवेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए प्रत्येक गांव में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पिपरिया मजरा की चढ़दी कला एवं नानक नाम लेवा संगत की ओर से जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नेकी की दीवार सामाजिक संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें