पीलीभीत में मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 बेड नर्सिंग कॉलेज, क्रिटिकल केयर यूनिट और हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की रफ्तार, गुणवत्ता और सामग्री की स्थिति परखी। डीएम ने कार्यदायी संस्था को तय मानकों के अनुरूप निर्माण कराने तथा परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण में मानकों की अनदेखी न करने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में नर्सिंग शिक्षा और गंभीर मरीजों के उपचार सुविधाओं का विस्तार होगा।