फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: भाकियू पदाधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय का गेट किया बंद, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

पीलीभीत में भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने एआटीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही मुख्य गेट को बंद कर धरना देना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अफसरों के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह का समय देकर धरना समाप्त किया। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारी मंगलवार को मंडी समिति स्थित किसान भवन पहुंचे। इसके बाद बैठक कर जुलूस की शक्ल में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पीटीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए वह लोग धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चेकिंग के दौरान किसानों को परेशान किया जाता है। जबकि बड़े ट्रांसफापोर्टर को संरक्षण दिया जाता है। उस समय पीटीओ कार्यालय में नहीं थीं। सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचीं, तो कार्यकर्ताओं को समझाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एआरटीओ कार्यालय में दलालों का बोलबाला है। आमतौर पर पहुंचने वाले लोगों को काम के लिए चक्कर कटवा जाते हैं। जबकि दिन भर वहां पर दलालों की आवाजाही रहती है। करीब दो घंटे के धरने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर पदाधिकारी माने। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वह लोग दोबारा से प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें