फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले नेताओं को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

प्रदर्शन में सपा के पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू और पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ नेताओं में सुधीर तिवारी, अशोक राजा, नफीस अहमद अंसारी और एडवोकेट हैदर जाफरी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें