फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर कार में आग लगने से छह लोग जिंदा जले, कई थानों की पुलिस पहुंची

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा तड़के पांच बजे के करीब तितावी के पास हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। कार में आग लगने से उसमें सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक हरियाणा के हांसी जिले के रहने वाले हैं और हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान अजय (22) पुत्र शमशेर निवासी मोठ गढ़ी, अमन (24) पुत्र रामफल निवासी मोठ गढ़ी, राहुल (21) व अंकित (19) पुत्रगण समुन्द्र निवासी राखी गढ़ी, साहिल (24) पुत्र सोमकुमार निवासी राखी गढ़ी और अंकित (23) पुत्र राजेश निवासी राखी गढ़ी हैं। अनुमान है कि कार सीएनजी वाली है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं एसएसपी सूरज राय भी मौके पर पहुंचे और मीडिया को हादसे के बारे में जानकारी दी। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस भी फंसी रही। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें