मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में बृहस्पतिवार सुबह पेंट से लदा एक डीसीएम अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरा। हादसे में डीसीएम में लदा करीब 15 लाख रुपये कीमत का पेंट नहर में समा गया। चालक और उसके भाई ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। मोदीनगर निवासी चालक नकुल अपने भाई मोहन के साथ डीसीएम में गाजियाबाद से पेंट लेकर सहारनपुर जा रहा था। सुबह करीब चार बजे नेशनल हाईवे पुल के पास किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में डीसीएम अनियंत्रित हो गया और गंग नहर पटरी से फिसलकर नहर में जा गिरा। दोनों भाइयों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीएम को नहर से बाहर निकालने के लिए दो क्रेन की मदद ली जा रही है।