प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी के पिता किनौनी गांव निवासी सुभाष (50) की हत्या के मामले में आरोपी बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी बंटी उर्फ राहुल (40) किनौनी गांव का निवासी है। बुधवार को उसे लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया। पुलिस अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। सुभाष की हत्या एक दिन पहले ही की गई थी।