दिगंबर जैन समाज ने पर्यूषण पर्व के समापन के बाद शोभायात्रा निकाली। 10 दिनों तक चले पर्यूषण पर्व में त्याग, तपस्या, सत्य और क्षमा के संदेश दिए गए। शोभायात्रा परंपरागत मार्ग मोहल्ला जिलाल से शुरू हुई। इससे पहले जिलाल स्ट्रीट स्थित जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया गया।