फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के सहारे पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का कटघर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को रामगंगा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से ग्राम प्रधान और पार्षदों के लेटर पैड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, चेकबुक, फर्जी बिजली बिल, अंकपत्र और आरसी समेत बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक लैपटॉप और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।