फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में धधकी आग, 70 मजदूरों ने भागकर बचाई जान

चंदौसी रोड पर गांव नूरपुर के पास मंगलवार दोपहर हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर फैक्टरी में काम कर रहे करीब 70 मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी मजदूर फैक्टरी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी में रखा हैंडीक्राफ्ट का सामान और अन्य सामग्री जलने से 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें