टैक्सी स्टैंड बिजलीघर के आर्य नगर फीडर चड्ढा पर शटडाउन लेकर लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी संपत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी तक और सीने पर करंट लगने से चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर टीएमयू रेफर कर दिया गया। बताया गया कि संपत पिछले 10 महीने से टैक्सी स्टैंड बिजलीघर पर कार्यरत था। हादसे के समय उसके साथ अमन और अंकित भी मौजूद थे। लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की वापसी होने से संपत उसकी चपेट में आ गया।