श्री कुंज बिहारी महिला मंडल समिति की ओर से पुलिस लाइन, सिविल लाइंस में श्रीमद्भागवत महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य नगर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संत आचार्य धीरशांत अर्ध्यमौनी के सानिध्य में कथाव्यास आचार्य बृजेश गोस्वामी का स्वागत किया गया। इसके बाद उनके श्रीमुख से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।