भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा और साहू समाज युवा संघ की ओर से शुक्रवार को बथुआ स्थित गांधी घाट पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया।