पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहरा कला में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उप जिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कुमार वर्मा और प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।