लालगंज के विकासखंड सभागार में प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और मिर्जापुर में कार्य विस्तार पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता सह-विभाग कार्यवाह रामबालक ने कहा कि 1925 में विजयादशमी पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में संघ रूपी बीज रोपा था, जो आज शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है।