मिर्जापुर। पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल बृहस्पतिवार को सेमरी गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने मृतक प्रिंस बिंद के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। दिव्या मित्तल ने प्रिंस बिंद के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।