रामलीला मंच पर सोमवार को मीरजापुर-सोनभद्र के विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह भी पहुंचे। उन्होंने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।