थाना विंध्याचल अंतर्गत पटेगरा नाला में एक सरकारी बस गहरे पानी में बंद हो गई। रात से ही रास्ता बंद है। लोगों का कहना है कि इतना पानी कभी नहीं देखा गया। यहां पर अगर पानी की निकासी नहीं हुई तो बड़ी घटना हो सकती है। पूरे पहाड़ का पानी इसी रास्ते गंगा नदी में जाता है। पानी निकासी की कोई आपातकाल व्यवस्था नहीं है।