मीरजापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई उत्तरपुर और कलवारी क्षेत्र में नहरों का पानी खेतों में भरने से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। पहले बारिश से फसल को नुकसान हुआ था। अब बेलन, बकहर और घाघर नहर से लगातार पानी आने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।