फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में आज आ सकता है फैसला, 22 गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की बहस पूरी

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में जिला न्यायालय आज फैसला सुना सकता है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने निर्णय के लिए यह तारीख तय की है। सुरक्षा कारणों से आरोपी मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराए जाने की संभावना है। दरअसल पिछली बार जब साहिल और मुस्कान को अदालत में लाया गया था तो वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। ऐसे में पेशी ऑनलाइन कराई जा सकती है। वहीं मामले में 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है। डीजीसी कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार, मामले में करीब 125 तारीखें लगीं। आज अदालत इस मामलें में फैसला सुना सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें