मेरठ। काली पलटन मंदिर के पास छावनी परिषद और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कमल दत्त शर्मा, छावनी परिषद के सीईओ और स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए।