फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाई दूज पर बदल रहा गिफ्ट देने का अंदाज, मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड तोहफों की बढ़ी पसंद

मेरठ। भाई-बहन के रिश्ते के त्योहार भाई दूज के दिन के लिए भाइयों ने बाजारों से बहनों के लिए खूब खरीदारी की है। भाई बहनों के लिए तिलक और मिठाई के साथ खास तोहफे भी खरीद रहे हैं। इस बार उपहार देने के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां भाई दूज पर मिठाई, नारियल और सूखे मेवे देने का चलन अधिक था, वहीं अब लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार गिफ्ट चुन रहे हैं। कोई बहन के लिए परफ्यूम और घड़ी खरीद रहा है तो कोई कपड़े, वॉलेट, चॉकलेट और गिफ्ट हैंपर पसंद कर रहा है। बाजार में तैयार गिफ्ट पैक के साथ ही पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की भी मांग है। इनमें नाम लिखे मग, फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड कुशन और चॉकलेट बॉक्स शामिल हैं। कुछ भाई अपनी बहनों के लिए उनकी पसंद की चीजें खरीद रही हैं। वहीं, कई लोग मिठाई के साथ ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट का कॉम्बिनेशन तैयार करा रहे हैं। गिफ्ट की कीमत भी बजट के अनुसार रखी जा रही है। छोटे गिफ्ट पैक से लेकर महंगे गिफ्ट हैंपर तक विकल्प मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें