फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गणेश पूजन के साथ बताया चतुर्थी का धार्मिक महत्व

मेरठ। गणेश चतुर्थी महोत्सव में मंगलवार को विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सतीश चंद्र मौर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश का पूजन कर और भोग लगाकर किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इसके बाद भारतीय पांडव सेना के निदेशक रणधीर नाथ उपाध्याय ने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें