मेरठ के परतापुर क्षेत्र स्थित मोहिउद्दीनपुर न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप स्थल पर 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित सूर्य किरण एयर शो की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेरठ में पहली बार वायुसेना की सूर्य किरण टीम के एयर शो को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। मेडा अधिकारियों के अनुसार, एयर शो में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर करीब 100 बीघा जमीन में तैयारियां की जा रही हैं। दर्शकों के लिए तीन प्रवेश मार्ग, बड़ा खुला पंडाल, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है।