फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित हुए एसटीएफ निरीक्षक सुनील सिंह, सीएम योगी ने पत्नी मुनेश देवी दिया पुरस्कार, कीर्ति चक्र से भी किया जाएगा सम्मानित

मेरठ। शामली के झिझांना में 20 जनवरी 2025 को एक लाख के बदमाश से एसटीएफ की मुठभेड़ बलिदानी एसटीएफ निरीक्षक सुनील सिंह को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से लखनऊ में सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कार उनकी पत्नी मुनेश देवी को दिया। इस दौरान बेटा मंजीत व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा निरीक्षक सुनील सिंह को कीर्ति चक्र से भी सम्मानित किया जाएगा। सीएम योगी ने यूपी पुलिस को पहला कीर्ति पुरस्कार मिलने पर गर्व महसूस किया। बता दें इंचौली थाना क्षेत्र के मसूरी गांव निवासी सुनील सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ शाखा में निरीक्षक के पद पर तैनात थे। 20 जनवरी 2025 की रात को एसटीएफ मेरठ की शामली के चौसाना क्षेत्र में गंगोह मार्ग पर कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में मुनीम काला गैंग का शूटर एक लाख का इनामी अरशद, सोनीपत निवासी मंजीत उर्फ बिल्ला उर्फ जुबैर व करनाल निवासी सतीश व मनवीर मारे गए थे। मुठभेड़ के दौरान तीन गोली लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 25 जनवरी को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें कीर्ति चक्र व वीरता पुरस्कार के लिए नामित किया था। बुधवार को परिवार के सदस्य लखनऊ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उनकी पत्नी मुनेश को यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार लेते समय उनकी पत्नी की आंखें नम हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें