फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्पिरिचुअल सोशल क्लब ने मनाई 'गरबे की शाम सखियों के नाम'

मेरठ। स्पिरिचुअल सोशल क्लब ने शनिवार को लालकुर्ती स्थित होटल द होस्ट में गरबे की शाम सखियों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।महिलाओं ने मां के भजनों पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने पारंपरिक घाघरा-चोली पहनकर गरबा थीम को आकर्षक बनाया। डांडिया के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। मनोरंजक खेल, डांस और स्किट जैसी गतिविधियों ने समां बांधा। क्लब की सदस्यों का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। क्लब की संस्थापक डॉ. शिल्पी गोयल ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़े रहने का अवसर देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें